इटारसी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण एसआईआर अपडेट के तहत नामों के मिलान, सत्यापन और सुधार हेतु गणनापत्रक जमा करने की अंतिम तिथि आज गुरुवार 11 दिसंबर है।
स्वीप आईकॉन सारिका घारू ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा एवं कलेक्टर सोनिया मीना के मार्गदर्शन में यह जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
एएसडीआई श्रेणी में सुधार कराएं
एएसडीआई श्रेणी क्या है : 6 से 10 दिसंबर तक सभी मतदान केंद्रों पर विशेष बैठकों का आयोजन किया गया था, जिसमें ऐसे मतदाताओं के नाम का वाचन और प्रदर्शन किया, जो अनुपस्थित, स्थानांतरित , मृत, या दोहरी प्रविष्टि वाले थे। सारिका घारू ने नागरिकों से अपील की है कि अगर उन्हें लगता है कि इस सूची में कोई त्रुटि है, तो उसे गुरुवार, 11 दिसंबर तक अपने बूथ लेवल ऑफिसर के माध्यम से आवश्यक रूप से अपडेट करा लें। इसके बाद प्रारूप मतदाता सूची 16 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी।









