---Advertisement---

कल होगा श्री विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति कल, भंडारा भी होगा

By
On:
Follow Us

इटारसी। जीआरपी प्रांगण में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ का समापन मंगलवार को सायंकाल 5 बजे होगा। इस अवसर पर समस्त यजमानों के द्वारा पूर्णाहुति यज्ञ मंडप में बनी विशाल यज्ञ वेदी में छोड़ी जायेगी।

आयोजन की समाप्ति पर आरती के पश्चात विशाल नगर भंडारे का आयोजन किया गया है। षष्टम दिवस के समारोह में संयोजक पं. रामस्वरूप मिश्रा के सुपुत्र एवं कथा व्यास आचार्य पं. दीपक मिश्रा ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने को लाभ पहुंचाने कितने ही गणित लगा लें परंतु जो ईश्वर चाहता है वही होता है। समाज में अच्छे इंसान जो धर्म में आस्था रखते हैं। गरीबों के सुख दुख में शामिल होते हैं। प्रभु उनकी मदद करते हैं। पं. दीपक मिश्रा ने कहा कि मित्रता भी यदि सीखना हो तो प्रभु श्री कृष्ण से ही सीखी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि मित्रता का प्रमाण प्रभु श्री कृष्ण और सुदामा से बढ़कर दूसरा नहीं मिल सकता सुदामा की दीन दशा पर भगवान श्री कृष्ण ने बिना सुदामा को बताएं एक लोक की पूरी संपत्ति दे दी ।आचार्य दीपक मिश्रा ने कहा कि भगवान शिव की अलौकिक कथाएं जगत में प्रसारित है। भगवान शिव सभी का कल्याण करते हैं और शिव भक्तों को आशीर्वाद भी देते हैं।
आचार्य पं. दीपक मिश्रा ने कहा कि उनकी आयु तो कम है लेकिन वह यह बात दावे से कह सकते हैं शिव के नाम पर पाखंड मचाने वाले अल्पायु के होते हैं। भगवान शिव ने जगत के कल्याण के लिए ही कई लीलाएं की आचार्य पं. दीपक मिश्रा ने भगवान शिव और पार्वती माता के कई उदाहरण प्रस्तुत किए जब उन्होंने भक्तों की रक्षा की।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.