- – कल पिंक मून के साथ मनायें हनुमान जयंती का पर्व
इटारसी। शनिवार हनुमान जयंती को शाम उदित हुआ चंद्रमा इस साल के लिये पूर्णिमा पर दिखने वाला माइक्रोमून होगा। इस बारे में बताते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने कहा कि पृथ्वी से यह लगभग 4 लाख 5 हजार किमी से कुछ अधिक दूरी पर होगा।
दूर होने के कारण यह सुपरमून की तुलना में अपेक्षाकृत छोटा महसूस होगा। जब पूर्णिमा पर चंद्रमा लगभग 3 लाख 60 हजार किमी के आसपास होता है तो पास होने से सुपरमून के रूप में दिखता है। सारिका ने बताया कि पश्चिमी देशों में खिलने वाले पिंक फूलों के कारण इसका नाम पिंक मून दिया गया है।
चंद्रमा शाम कन्या तारामंडल में हस्त नक्षत्र तारे में उदित होकर सुबह सबेरे तक दिखेगा। अस्त होते समय भारतीय समय अनुसार प्रात: 5 बजकर 52 मिनट पर यह ठीक माइक्रोमून की स्थिति में होगा। तो मनाईये हनुमान जयंती साल के इस खास पिंक मून की चांदनी में।