---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

गुरू के अटूट लंगर में ली प्रसादी, हजारों श्रद्धालुओं ने गुरूद्वारे में मत्था टेका

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – गुरू गोविंद सिंह जी के 357 वें प्रकाशोत्सव का धूमधाम से आयोजन

इटारसी। सिख पंथ के दसवें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक साहिब गुरू गोविंद सिंह (Guru Gobind Singh) जी का 357 वॉ प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रकाशोत्सव का मुख्य समारोह बुधवार को जयस्तंभ चौक (Jaistambh Chowk) स्थित श्री गुरू सिंग सभा गुरूद्वारे (Shri Guru Singh Sabha Gurdwara) में हुआ। इस अवसर पर सुबह 9:30 बजे संपूर्ण भोग श्री अखंड पाठ साहिब, सहज पाठ साहिब का आयोजन हुआ, इसके बाद सुबह 10 बजे से गुरूनानक पब्लिक स्कूल (Gurunanak Public School) के बच्चों द्वारा गुरू कीर्तन का पाठ किया गया।

सुबह 11:30 बजे से अजीत सिंह (Ajit Singh) एवं दिलबाग सिंह (Dilbag Singh) लुधियाना (Ludhiana) ने कीर्तन पाठ किया। दोपहर में गुरू का अटूट लंगर बरता, जिसमें सिक्ख पंथ के अलावा अन्य सभी धर्मो के लोगों ने लंगर का प्रसाद चखकर गुरू द्वार पर मत्था टेका। गुरूसिंग सभा के प्रधान सरदार जसबीर सिंह छाबड़ा ने बताया कि शाम को गुरूद्वारे में पाठ साहिब श्री रहिरास साहिब, स्त्री सत्संग, कीर्तन के बाद रात 12 बजे प्रकाशोत्सव का समापन होगा। विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) ने भी गुरूद्वारा पहुंचकर दरबार में मत्था टेका। इस अवसर पर सभा के प्रधान जसबीर सिंह छाबड़ा (Jasbir Singh Chhabra) सचिव राजेन्द्र सिंह दुआ, गुरबेज सिंह जुनेजा, देवेन्द्रर सिंह जुनेजा, सतप्रीत सिंह छाबड़ा, अमनदीप भाटिया, राजेन्द्र सिंह सलूजा, सन्नी छाबड़ा, हन्नी छाबड़ा, रिशु छाबड़ा, हरप्रीत सिंह छाबड़ा, मन्नी छाबड़ा, चिंपू भाटिया, गोलू भाटिया, अंटू भाटिया समेत बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

कमेटी के सभी सदस्यों ने डॉ. शर्मा का अभिनंदन किया। डॉ. शर्मा ने सिख समुदाय को प्रकाशोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि सिख समाज पूरे विश्व में निस्वार्थ मानवसेवा के लिए जाना जाता है। सिख पंथ के गुरू गोविंद सिंह ने अपना बलिदान धर्म की रक्षा में दिया, सिख पंथ हमारे लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। दोपहर में कीर्तन साहिब के दौरान सभी पंच प्यारों एवं रागी जत्थेदारों का सभा के प्रधान जसबीर सिंह छाबड़ा एवं कमेटी द्वारा सरोपा भेंट कर स्वागत किया।

हजारों श्रद्धालुओं ने गुरूद्वारे पहुंचकर शीश नवाया। प्रकाशोत्सव के तहत गुरूद्वारा कमेटी द्वारा 1 जनवरी से 14 जनवरी तक प्रभात फेरी निकाली गई। 15 जनवरी को नगर कीर्तन, गतका दल शौर्य प्रदर्शन, गुरू गोविंद सिंह जी के अश्वों के वंशज अश्वों का प्रदर्शन समेत अन्य रंगारंग कार्यक्रम रखे गए। गुरूद्वारे में विशेष साज सज्जा की गई थी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.