नर्मदापुरम। 21 जुलाई गुरुवार को ग्राम पंचायतों के उपसरपंच और जिला जनपद पंचायतों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु कलेक्टोरेट सभाकक्ष (Collectorate Hall) में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया।
यह निर्वाचन 24 से 29 जुलाई तक चरणों में होंगे। यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर (Master Trainer) पंकज दुबे द्वारा दिया गया। श्री दुबे ने बताया कि उपसरपंच के लिए पीठासीन अधिकारी विभिन्न विभागों के कर्मचारी होंगे। जनपद पंचायतों के लिए एसडीएम (SDM) और जिला पंचायत के लिए कलेक्टर (Collector) पीठासीन अधिकारी होंगे। जनपद और जिला पंचायतों में पहले अध्यक्ष और फिर उपाध्यक्षों का निर्वाचन कराया जाएगा। यदि सरपंच या अध्यक्ष अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग के नहीं होंगे तो उपसरपंच एवं उपाध्यक्षों का निर्वाचन इन्हीं वर्गों से कराया जाएगा। निर्धारित तिथि को नाम निर्देशन प्राप्त करना, संविक्षा, आवश्यक हुआ तो मतदान, मतगणना और परिणाम की घोषणा की जाएगी। सभी एसडीएम, तहसीलदार और पीठासीन अधिकारी प्रशिक्षण में सम्मिलित हुए। सत्र में जिला पंचायत सीईओ (CEO) मनोज सरियाम, एडीएम (ADM) मनोज सिंह ठाकुर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मोहिनी शर्मा, निर्वाचन सुपरवाइजर (Election Supervisor) उपस्थित रहे।
पंचायत पदाधिकारियों के निर्वाचन के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






