---Advertisement---

केसला ब्लॉक में पेसा एक्ट से लाभान्वित हो रहा जनजातीय समुदाय

By
On:
Follow Us
  • पैसा एक्ट को लेकर किये गए कार्यों की हुई समीक्षा बैठक

इटारसी। जिले में पेसा एक्ट एक मात्र केसला ब्लॉक में ही इस योजना को चलाया गया है। प्रशासन का दावा है कि केसला ब्लॉक में पेसा एक्ट से जनजातीय समुदाय लाभान्वित हो रहा है, जबकि इस समुदाय की ओर से इस एक्ट के तहत अधिकारियों के काम नहीं करके मनमानी की शिकायतें आती रहती हैं। आदिवासी वर्ग के युवाओं ने कई मर्तबा आवाज उठायी है कि पेसा एक्ट के तहत काम नहीं करके शासकीय मशीनरी मनमारी करती है।

इधर प्रशासन का दावा है कि कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना एवं जिला पंचायत सीईओ, प्रतीक राव के मार्गदर्शन में केसला ब्लॉक में पेसा एक्ट के क्रियान्वयन से जनजातीय समुदाय को अपने अधिकारों और स्थानीय स्वशासन के बारे में जागरूक किया जा रहा है और उन्हें अपनी ग्राम सभाओं के माध्यम से स्थानीय विकास और संसाधनों के प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिल रहा है।

इसी तारतम्य में केसला ब्लॉक में भोपाल से भागवत, गौरव खरे ने पेसा कार्य की जानकारी लेने ग्राम पंचायत सिलवानी की ग्राम सभा सिलवानी में जनपद अध्यक्ष गंगाराम कलमे, पेसा मोबालईजर एवं ग्राम सभा अध्यक्ष ग्राम सभा के सदस्यों से मुलाकात कर पेसा एक्ट के कार्यों के संबंध में विस्तरित रूप से चर्चा की।

भागवत ने बताया कि पेसा एक्ट के तहत, ग्राम सभा को कई अधिकार प्राप्त हैं, जैसे कि वन संपदा, जल संसाधनों का प्रबंधन, और गांव से पलायन रोकने जैसे मुद्दों पर निर्णय लेने का अधिकार। वहीं बैठक में उपस्थित जिला समन्वयक पैसा अरविंद धुर्वे ने कहा कि पेसा एक्ट के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, केसला ब्लॉक में कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.