---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

Tribute: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया

By
On:
Follow Us

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी(BJP) नगर मंडल इटारसी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि(Tribute to former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee) अर्पित की। पार्टी के नगर अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन(City President Dr. Neeraj Jain) के निवास पर अटल बिहारी वाजपेयी(Atal Bihari Vajpayee) को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। संचालन करते हुए डॉ. नीरज जैन ने बताया कि प्रखर वक्ता, प्रखर राष्ट्रवादी एवं भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Tribute to former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee) सर्वदलीय नेता के रूप में माने जाते थे और हमेशा देश हित के लिए कार्य करने वाले ऐसे व्यक्ति थे। वे देशभक्त व भारतीय संस्कृति की प्रखर आवाज थे। वह एक समर्पित राजनेता होने के साथ-साथ कुशल संगठक भी थे जिन्होंने भाजपा की नींव रख उसके विस्तार में एक अहम भूमिका निभाई और करोड़ों कार्यकर्ताओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। अटल जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में देश ने पहली बार सुशासन की कल्पना को चरितार्थ होते देखा। जहां एक ओर उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान, प्रधान मंत्री ग्राम सडक़ योजना, राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना जैसे विकासशील कार्य किए तो वहीं दूसरी ओर पोखरण परीक्षण और करगिल विजय से विश्व पटल पर एक मज़बूत भारत की नींव रखी। महामंत्री मुकेश चंद्र मैना कहा की 11 मई 1998 इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई। राजस्थान के पोखरण में तीन बमों का सफल परीक्षण किया था जिसके बाद भारत न्यूक्लियर स्टेट बन गया। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए अटल बिहारी वाजपेई ने जो सोचा था, आज वह पूर्ण होता हुआ दिख रहा है। नगर मंत्री पार्थसिंह राजपूत, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष राहुल चौरे ने भी विचार रखे। श्रद्धांजलि देने व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय खंडेलवाल, रामजीवन वर्मा, लीलाधर नामदेव, गोविंद बांगड़, पूरन मेषकर, वीरेंद्र मथुरिया, गौरीशंकर चौरे, आशीष मालवीय, अनिल गेलानी, अनुज कुरैया, रोहित अहिरवार, अमित जैन थे। आभार नगर महामंत्री ऋषि दुबे किया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.