इटारसी। नववर्ष के आगमन पर ट्राइडेंट ग्रुप बुधनी के 30 सदस्यीय अधिकारी दल ने एक सराहनीय पहल करते हुए मुस्कान संस्था की बालिकाओं के साथ खुशियां बांटीं। कॉरपोरेट जगत की व्यस्तता से दूर, अधिकारियों ने अपना समय बालिकाओं के उत्साहवर्धन और मनोरंजन के लिए समर्पित किया।
कार्यक्रम में ड्राइंग प्रतियोगिता, संगीत, नृत्य और म्यूज़िक गेम्स का आयोजन हुआ। ट्राइडेंट ग्रुप के अधिकारियों ने न केवल बालिकाओं के साथ मंच साझा किया, बल्कि उनके लिए प्रेरणादायक सेवा गीत भी प्रस्तुत किया। दल के सदस्यों ने भविष्य में भी संस्था के प्रति निरंतर सहयोग और स्नेह बनाए रखने का संकल्प लिया। संस्था संचालक मनीष ठाकुर एवं अधीक्षक रितु राजपूत ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बालिकाओं में सामाजिक जुड़ाव और आत्मविश्वास बढ़ता है।









