---Advertisement---

युवा मांझी समाज संगठन के त्रिवार्षिक चुनाव हुए, राकेश अध्यक्ष रजत सचिव निर्वाचित

By
On:
Follow Us

इटारसी। आज रविवार को ईश्वर रेस्टोरेंट न्यास कालोनी में युवा मांझी समाज संगठन (युमांस) इटारसी की कार्यकारणी सदस्यों की बैठक में वर्ष 2025-2028 की नवीन कार्यकारणी हेतु अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए त्रिवार्षिक चुनाव हुए। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी हेमराज रायकवार ने की।

बैठक में सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने भगवान श्री निषादराज महाराज की पूजा अर्चना की। सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे। तत्पश्चात सभी सदस्यों की सहमति से वर्तमान अध्यक्ष संतोष रायकवार ने अध्यक्ष पद के लिए राकेश रायकवार, सचिव पद के लिए रजत रायकवार एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए अजय रायकवार के नाम का प्रस्ताव संगठन निवार्चन अधिकारी महेश रायकवार (शिक्षक)के समक्ष रखा।

इन तीनों पदों पर एक-एक फार्म आने पर इन तीनों सदस्यों को निर्विरोध घोषित कर दिया गया। अंत में सभी सदस्यों ने संगठन का आगामी कार्यक्रम 15 मई श्री केवट जयती एवं जुलाई में पांचवे वर्ष में श्री निषादराज प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम करने की सहमति दी। बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी स्वतंत्र कश्यप, हरिओम रायकवार, जसवंत रायकवार, देवराज गोयले, प्रहलाद रायकवार एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

अंत में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की जान जाने पर मांझी समाज ने दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बैठक का संचालन मोहन रायकवार ने तथा आभार संगठन संरक्षक रोहित रायकवार ने किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.