---Advertisement---

Live Video: हाईवे पर सुलगा ट्रक, अनारदाना जैसे चटका पावडर

By
On:
Follow Us

इटारसी। नेशनल हाई वे 69 (NH-69) पर केसला और सुखतवा के बीच हिरनचापड़ा नर्सरी (Hiranachapra Nursery) के पास भंडारा महाराष्ट्र से धौलपुर राजस्थान जा रहा एक ट्रक अचानक सुलग उठा। ट्रक में एल्युमिनियम पावडर (Aluminum powder) भरा था। आग लगते ही ट्रक चालक ने ट्रक साइड में लगाया और ट्रक से कूदकर अपनी जान बचायी। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। सूचना के बाद केसला पुलिस (Kesla Police) ने मौके पर पहुंचकर नये मार्ग से आवागमन सुचारू कराया। नगर पालिका (Nagarpalika)  की दमकल ने आग बुझाने का प्रयास किया।

नागपुर (Nagpur) के पास शाहपुर भंडारा से एल्युमीनियम पावडर लेकर ट्रक क्रमांक एमपी 07, जीए-7630 निकला था। जब ट्रक नेशनल हाईवे पर हिरनचापड़ा नर्सरी के पास पहुंचा तो अचानक एल्युमीनियम पावडर में आग लग गयी। जैसे ही ड्रायवर बालेन्दु पिता रामगोपाल 41 वर्ष, निवासी ग्वालियर ने देखा तो ट्रक को साइड लगाकर कूद गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एल्युमिनियम पावडर अनारदानों की तरह जल रहा था और दाने चटककर दूर तक जा रहे थे। हाईवे पर बर्निंग ट्रक (Burning truck) की आग बुझाने नगर पालिका की दमकल को बुलाया गया। दमकल ने भी दो फेरे लगाये। दमकल के पानी से ट्रक का अगला हिस्सा तो बुझ गया लेकिन पावडर रह-रहकर सुलग रहा था। केसला थाने के एएसआई नरेन्द्र पटने (Asi narendra patne) ने बताया कि फिलहाल आगजनी की घटना कायम की है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.