इटारसी। हॉकी मध्यप्रदेश सब जूनियर मेन टीम का सलेक्शन कैंप इटारसी के गांधी मैदान पर 31 मई एवं 1 जून को लगेगा। इस कैंप के माध्यम से चैनई में होने वाली 15 वी हॉकी इंडिया सब जूनियर मेन नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप के लिए टीम चयनित होगी।
जिला हॉकी संघ के सचिव कन्हैया गुरयानी ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में 1 जनवरी 2009 के बाद जन्मे बच्चे भाग ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए खिलाडिय़ों का हॉकी इंडिया से पंजीयन होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इसी तरह से हॉकी मप्र सब जूनियर वीमंस टीम का सिलेक्शन कैंप गुना मध्यप्रदेश में 14 एवं 15 जून को लगेगा।
यह प्रतियोगिता रांची झारखंड में होगी। इस प्रक्रिया में भाग लेने वाली गल्र्स का जन्म 1 जनवरी 2009 के बाद का होना और हॉकी इंडिया में पंजीयन होना अनिवार्य है।









