इटारसी। तिलक सिंदूर के जंगल में महुआ बीनने गई गांव की महिला के ऊपर जंगली घायल सूअर ने हमला कर दिया।
हमले में 2 महिला घायल हो गई। सूचना मिलने पर वन सुरक्षा समिति खटामा के अध्यक्ष विनोद बारिबा उनके घर पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने 108 को सूचना दी है। घायल महिला गुड्डी बाई शेलू 55 और छोटी बाई कलमे 65 वर्ष को उपचार के लिए भेजने की व्यवस्था की।