---Advertisement---

उज्जैन संभाग को पहली पारी में 202 रनों की बढ़त

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। अंतर संभागीय एम एम जगदाले ट्रॉफी 2025- 26 में तीसरे दौर के मुकाबले में उज्जैन संभाग की टीम ने नर्मदापुरम टीम पर 202 रनों की बढ़त बनाकर पारी घोषित कर दी है। तीन दिवसीय मैच की मेजबानी नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन कर रहा है , जिसमें नर्मदापुरम संभाग और उज्जैन संभाग के मध्य मैच नर्मदापुरम के एमपीसीए ग्राउंड पर खेला जा रहा है।

नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट संघ सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि नर्मदापुरम संभाग की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी ।उज्जैन की टीम ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 366 रन 9 विकेट पर बनाकर पारी घोषित की जिसमें युवराज खतवानी ने 91 रन और आकर्ष शर्मा की 66 रनों शानदार पारी खेली। नर्मदापुरम के गेंदबाज दिव्यांश गालर ने 3 विकेट,आरुष उपाध्याय 2 विकेट, सूर्यांश चौहान 2 विकेट और आयुष संतोरे एवं पार्थ दीक्षित को 1- 1 विकेट हासिल किया।

फिलहाल नर्मदापुरम टीम दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 26 रनों पर अपना पहला विकेट गंवा चुकी है। मैच में एमपीसीए के सिलेक्टर अंकित श्रीवास्तव,आब्जर्वर संजीव सक्सेना,अंपायर आशीष मिश्रा और महिला अंपायर शुभदा भोंसले एवं स्कोरर सचिन तिवारी रहे।

मैच के दौरान एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी के सदस्य अनुराग मिश्रा,जिला क्रिकेट एसोसिएशन जिला क्रिकेट संघ सचिव मनोहर बिल्थरिया, सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन संजय नाफदे,नितेश राजपूत, नर्मदापुरम और उज्जैन क्रिकेट टीम कोच, मैनेजर सहित ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.