- – वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर किया सम्मान
इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी द्वारा नगर में वार्ड चलो अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 में सरोवर में सफाई कार्य किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे ने बताया कि वार्ड चलो अभियान के अन्तर्गत आज सरोवर में सफाई अभियान एवं वार्ड में निवासरत वरिष्ठ नेत्री पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष मिनोती बनर्जी का सम्मान किया।

इस अवसर पर नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में सांसद दर्शन सिंह चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष श पंकज चौरे, मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, मुकेश मैना, पार्षद मनीषा अग्रवाल, राकेश जाधव, कुंदन गौर, जोगिंदर सिंह, सुधीर गुप्ता, आशीष मालवीय, सुष्मिता दुबे सहित सभी कार्यकर्ता साथी एवं आमजन उपस्थित रहे।