इटारसी/सुखतवा। शासकीय महाविद्यालय में उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों को कॉलेज जीवन से परिचित कराने के उद्देश्य से, भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय, सुखतवा में कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत आओ चलें महाविद्यालय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्राचार्य डॉ. नीता राजपूत के संरक्षण और प्रभारी श्रीमती कामधेनु पटोदिया के मार्गदर्शन में, शासकीय सांदीपनि विद्यालय, सुखतवा के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया।
भ्रमण का उद्देश्य और जानकारी
महाविद्यालय की ओर से शैक्षणिक स्टाफ ने शाला के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।
डॉ. वेद प्रकाश भारद्वाज ने छात्रों को महाविद्यालय में संचालित नवीन पाठ्यक्रम और अध्ययन-अध्यापन की नई तकनीकों के बारे में बताया। डॉ. सौरभ तिवारी ने शासन द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओं तथा कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया, ई-प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।
परिसर का अवलोकन
छात्र-छात्राओं को कॉलेज परिसर में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं और संसाधनों का भ्रमण कराया गया। यह भ्रमण उच्च शिक्षा के माहौल को समझने में सहायक रहा। प्रयोगशालाएं, लाइब्रेरी, वर्चुअल क्लास, स्मार्ट क्लास, खेल मैदान, ओपन जिम, संपूर्ण महाविद्यालय परिसर दिखाया।









