इटारसी। संयुक्त मारवाड़ी समाज ने आज गणगौर उत्सव के समापन पर नगर में गणगौर उत्सव मनाया और शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में समाज के महिला-पुरुष, बच्चे श्रद्धा से शामिल हुए। इटारसी में आज 11 अप्रैल को गणगौर उत्सव के अंतर्गत शोभायात्रा निकाली। अग्रवाल समाज एवं संयुक्त मारवाड़ी समाज नेे गणगौर उत्सव 11 अप्रैल गुरुवार को मनाने का निर्णय लिया था।
अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गुलाबचंद अग्रवाल ने बताया कि प्रसिद्ध गणगौर उत्सव का 15 दिवसीय आयोजन के बाद आज समापन पर शोभा यात्रा अग्रवाल भवन से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए वापस अग्रवाल भवन में विराम लिया। गणगौर की शोभायात्रा अग्रवाल भवन से प्रारंभ होकर तालाब के समीप 11 वी लाइन, नवमी लाइन से सराफा बाजार, जयस्तंभ चौक, बड़ा मंदिर से वापस अग्रवाल भवन में समापन किया। अग्रवाल समाज सह-सचिव संजय शिल्पी ने बताया कि विराम स्थल पर सभी के लिए प्रसाद और ठंडाई की व्यवस्था की गई थी।










