रितेश राठौर केसला। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर थाना केसला में आज एकता दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ थाना परिसर केसला से शुरू होकर ब्लॉक ऑफिस, उत्कृष्ट विद्यालय केसला होते हुए पुन: थाना परिसर में समाप्त हुई।
कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी उमाशंकर यादव ने किया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष गंगाराम कलमे, चारटेकरा सरपंच दुर्गेश धुर्वे, भूतपूर्व सरपंच सम्मर सिंह, बालक छात्रावास अधीक्षक सुजीत मिश्रा, बालिका छात्रावास अधीक्षक रीना सोलंकी, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रामकिशोर यादव, स्कूल के विद्यार्थी तथा क्षेत्र के अनेक सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें देश की अखंडता, एकजुटता और भाईचारे का संदेश देता है। हमें सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए।
अस्पताल में शपथ ग्रहण

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय में अधीक्षक डॉ. राकेश चौधरी के मार्गदर्शन में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर सहित चिकित्सालय का स्टाफ उपस्थित रहा सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सेवा की शपथ ली तथा सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। समारोह ने राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।








