इटारसी। बंगलिया क्रिकेट क्लब द्वारा वार्ड 8 में आयोजित दो दिवसीय बंगलिया प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला यूनिवर्सल क्लब ने जीता। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 8 लीग मैच खेले गए। क्वाटर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला हुआ। फाइनल मुकाबले में यूनिवर्सल क्लब ने बीसीसी क्लब को 40 रनों से हराकर ट्राफी अपने नाम की।
पार्षद ज्योति बाबरिया ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और महेश बाबरिया, पत्रकार राजकुमार बाबरिया, अजय कश्यप, रोहित बाबरिया और राकेश बाबरिया ने विजेता उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। सेमीफाइनल मुकाबले पहला सेमीफाइनल रॉयल क्लब और यूनिवर्सल क्लब के बीच खेला जिसमें यूनिवर्सल क्लब ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल बीसीसी क्लब और एमपी-11 के मध्य खेला। इसमें बीसीसी क्लब ने एमपी-11 को मात्र 4 रन पर ऑल आउट कर एकतरफा जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। यूनिवर्सल का फाइनल में स्कोर फाइनल मुकाबला बहुत रोमांचक रहा। बीसीसी क्लब और यूनिवर्सल क्लग के बीच खेले फाइनल मुकाबले में यूनिवर्सल क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 69 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
इस मैच यूनिवर्सल क्लब के बल्लेबाज नन्ना बोरासी 6 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद सोमू बाबरिया ने 7 बॉल पर 17 और अंसू बाबरिया के 12 गेंद पर 25 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और चौके छक्के की बरसात की बदौलत टीम का स्कोर 2 विकेट पर 69 कर दिया। जीत के लिए 70 रनों का पीछा करने उतरी बीसीसी क्लब की शुरुआत अच्छी नहीं रही ओपनर बल्लेबाज सोनी बाबरिया और सौरव बाबरिया बिना रन बनाए ही आउट हो गए। इसके बाद गौरव बाबरिया ने मोर्चा संभाला उन्होंने 20 रन बनाए और वह भी कैच आउट हो गए। बाकी खिलाड़ी भी कुछ खास नहीं कर पाए।
इस तरह यूनिवर्सल क्लब ने 40 रन से फाइनल मुकाबला में जीत दर्ज की और ट्राफी अपने नाम की। पार्षद कप के नाम से 2023 में शुरू हुई क्रिकेट प्रतियोगिता का यह दूसरा वर्ष था। प्रतियोगिता में पासी समाज के अध्यक्ष बाबूलाल कैथवास, महेश बाबरिया, देवेंद्र बाबरिया, रोहित बाबरिया, अशोक बोरासी, अजय कश्यप, कमलेश बाबरिया, राकेश बाबरिया, राजकुमार बाबरिया, रामदुलारे बोरासी, विनोद बाबरिया, दिलीप बाबरिया, बिट्टू पासी, जतिन बाबरिया, सुरेंद्र धुर्वे, हीरा बाबरिया, आशु चौहान, रेशू कैथवास, गोविंदा बोरासी, सुमित बाबरिया, गौरव बाबरिया, अजय बाबरिया सहित सभी खिलाडिय़ों और वार्डवासियों का सहयोग रहा।








