इटारसी। वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई (Vaish Mahasammelan Women’s Unit) ने वैश्य दिवस (Vaish Day) नववर्ष, गुड़ी पड़वा तथा चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मुस्कान संस्था (Muskaan Sanstha) में विश्वशांति एवं पर्यावरण शुद्धि हेतु वैदिक यज्ञ का आयोजन किया तथा तिलक लगाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
बच्चों ने अति उत्साह से यज्ञ में भाग लिया और भजन भी सुनाये। यज्ञ से पहले बच्चों को यज्ञ के महत्व के बारे में बताया। वैश्य महासम्मेलन अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल (Vaish Mahasammelan President Shraddha Aggarwal) ने विदेश में पढ़ाई कर रही अपनी बेटी वंशिका अग्रवाल का जन्मदिन मुस्कान के बच्चों के साथ वीडियोकॉल (Videocall) पर मंत्रोच्चार के साथ मनाया। सभी बड़ों ने भी वंशिका को आशीर्वाद दिया। यज्ञ के उपरांत बच्चों को चाकलेट, मिठाई, चिप्स, फल बांटे गये। विशेष अतिथि के रूप में डॉ वीके सीरिया, बीना सीरिया, चंद्रशेखर मिश्रा, विद्या मिश्रा, डॉ ओपी शर्मा, सरोज शर्मा, त्रिलोक मालवीय, संजय अग्रवाल, गिरिजा यादव की उपस्थिति महत्वपूर्ण रहीं। वर्चुअल रूप से भोपाल से नरेश परियानी एवं गीता परियानी भी उपस्थित हुए। श्रद्धा अग्रवाल ने सभी अतिथियों और संस्था प्रमुख मनीष ठाकुर का आभार व्यक्त किया।
वैश्य महासम्मेलन ने नववर्ष पर किया वैदिक यज्ञ


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







