इटारसी। वंदना कम्यूनिटी हॉल न्यूयार्ड इटारसी में वंदना बैडमिंटन ट्रॉफी के मैच 25 जुलाई से कराये जा रहे हैं जिसमें कुल 60 प्रतिभागियों ने एकल एवं युगल-स्पर्धा में भाग लिया।
टूर्नामेंट कमिटी के उपाध्यक्ष मण्डल विधुत इंजीनियर मुफीद खान ने बताया कि इस टूर्नामेंट के आयोजन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों और उनके बच्चों को खेल और फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में विजेता और उपविजेता को शानदार ट्रॉफी एवं प्रस्सतिपत्र साथ ही टूर्नामेंट में शामिल सभी खिलाडिय़ों को प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा।
वन्दना कम्यूनिटी हॉल के सचिव प्रदीप गुप्ता ने बताया कि इस टूर्नामेंट का आयोजन सीनरी डीईई/टीआरएस के संरक्षण में खेल सचिव नरेंद्र जोहरवाल, भागीरथ मीना और बैडमिंटन खेल प्रभारी अम्बिकेश चतुर्वेदी एवं राहुल राणा के द्वारा कराया जा रहा है।








