इटारसी। शहर के वर्धमान स्कूल में शनिवार को रोबोटिक एवं साइंस एग्जीबिशन का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा तीसरी से छठी तक के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
डिंग और रोबोटिक्स प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन
बच्चों ने विभिन्न विषयों पर एक से बढ़कर एक रोबोटिक एवं साइंस प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जो न केवल आकर्षक थे, बल्कि उपयोगी भी थे।
एग्जीबिशन में दिखाए मुख्य मॉडल्स
- ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाइट
- कार विद आर्डुइनो यूनो
- डांसिंग रोबोट
- हाइड्रोलिक रोबोटिक्स आर्म
- होम सिक्योरिटी सिस्टम यूज़िंग लेजर
- वाटर टैंक ओवरफ्लो अलार्म
विशेष रूप से कोडिंग आधारित रोबोटिक प्रोजेक्ट्स ने सभी आगंतुकों, खासकर अभिभावकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। अभिभावकों ने बच्चों की रचनात्मकता और मेहनत की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहन
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन प्रशांत जैन ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘ऐसे आयोजन बच्चों की सोच को वैज्ञानिक दृष्टिकोण की ओर प्रेरित करते हैं तथा उन्हें भविष्य की तकनीक से जोड़ते हैं। बच्चों की मेहनत और उनकी रचनात्मकता देखकर हमें गर्व महसूस होता है।’ विद्यालय प्रबंधन ने भी विश्वास जताया कि भविष्य में ऐसे आयोजन लगातार होते रहेंगे, जो विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करेंगे।








