इटारसी। सिंधी समाज (Sindhi Samaj) द्वारा इन दिनों भगवान श्री झूलेलाल चालीहा व्रत महोत्सव (Lord Shri Jhulelal Chaliha Vrat Mahotsav) मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रतिदिन भगवान वरुण देव (Lord Varun Dev) की पूजा-अर्चना, आरती की जा रही है। सिंधी समाज के सदस्य हर रोज सुबह शाम भगवान श्री झूलेलाल जी की आरती, प्रार्थना में शामिल हो रहे हैं।
रोज रात को शहर के सिंधी समाज के अलावा अन्य समाज के अलग-अलग परिवार के भक्त भी आकर आरती कर रहे हैं और भगवान के लिए प्रसाद ला रहे हैं। कई लोग यहां अपना एवं बच्चों का जन्मदिन भी बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं। शहर के भजन गायक भी आकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

अलग-अलग शहरों से भी संतों का आना भी प्रारंभ हो गया है, इसी कड़ी में कल 1 अगस्त, गुरुवार की रात को 9:30 बजे रहडक़ी साहिब (Rahadki Sahib) के संत साई वल्लभ दास (Sant Sai Vallabh Das) का आगमन हो रहा है। उनके मुखारबिंद से सत्संग एवं प्रवचन भगवान श्री झूलेलाल मंदिर पर होगा।










