इटारसी। वात्सल्य हॉस्पिटल, इटारसी द्वारा आमजन के लिए एक विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 29 जून 2025, रविवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक गुजराती भवन के सामने, अस्पताल कैंपस रहेगा।
नि:शुल्क शिविर में CBC, RBS, ECG, Lipid Profile, BP, Sugar, Bone Densitometry, Fibro Scan, Pulmonary Function Test के साथ में दवाइयां भी फ्री दी जाएंगी। कैम्प के दिन रजिस्ट्रेशन कराने पर इलाज में 30 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जाएगी।
शिविर में डॉ. रविन्द्र गुप्ता बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. प्रणय चौबे लेप्रोस्कोपिक सर्जन, डॉ. सुनील देवानी जनरल मेडिसिन, डॉ. वंदना सिंह योना स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. पूजा गुप्ता महिला चिकित्सक एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ, डॉ. नीलम देवानी दंत चिकित्सक pedodontist मौजूद रहेंगे।









