इटारसी। म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड के अंतर्गत आने वाली आयुध निर्माणी इटारसी द्वारा केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार 27 अक्टूबर 2025 से 02 नवंबर 2025 तक ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का थीम ‘सतर्कता : हमारी साझा जिम्मेदारी)’ रखा गया है।
इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों, जन-साधारण में सतर्कता से संबंधित जागरूकता पैदा करना है। सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक आलोक कुमार अग्रवाल, सतर्कता अधिकारी वैभव सोनी, और अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में सभी को भ्रष्टाचार उन्मूलन, अपने कर्तव्यों का पालन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करने तथा किसी भी प्रकार के पक्षपात के बिना कार्य करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का आयोजन उप महाप्रबंधक (पब्लिक रिलेशन अधिकारी) निलेश कुमार पाल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।








