बनखेड़ी। ग्रीमण अंचलों की पक्की सडको पर गंदगी जमा होने से यहां के रहवासियों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। जनपद पंचायत बनखेड़ी ग्राम रिछेडा के निवासियों का कहना है कि बारिष के कारण गांव की पक्की सड़को पर कीचड जमा हो जाता है जिससे लोगो को आने जाने में खासा दिक्कत होती है।
यहां है गंदगी
ग्राम पंचायत परसवाड़ा, ग्राम पंचायत सुरेला रंधीर, ग्राम पंचायत बारछी, ग्राम पंचायत पुरैना रणधीर, ग्राम पंचायत बिछुआ सहित अनेक पंचायतों में सड़कों पर कीचड़ का अंबार लगा हुआ है।









