---Advertisement---

विपिन जोशी स्मारक समिति 5 सितंबर को करेगी 40 शिक्षकों का सम्मान

By
On:
Follow Us

इटारसी। विपिन जोशी स्मारक समिति, इटारसी द्वारा 41 वॉ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह इस वर्ष 5 सितंबर को ‘द पार्क क्लब एंड रिसॉर्ट’, होशंगाबाद रोड, इटारसी में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में देश भर के 40 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। समारोह का मुख्य आकर्षण चयनित शिक्षकों का पादप्रक्षालन और सामूहिक महाआरती रहेगा, जो शिक्षकों के प्रति सम्मान की एक अनूठी परंपरा है।

आज आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति के अध्यक्ष, एडवोकेट रमेश के साहू ने सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची जारी की, जिन्हें विभिन्न सम्मानों से नवाजा जाएगा। आज सूची जारी करते हुए संस्थापक, संरक्षक प्रमोद पगारे, संतोष सरवरिया, चन्द्रप्रकाश असवाल, रमेशश के साहू, विनीत चौकसे, शरद गुप्ता, संतोष अग्रवाल, राजेश दुबे, पंकज राठौर, नीलेश जैन, अशोक-मालवीय, अजय चौकसे, दर्शन तिवारी, के. के. सोनी, गोल्डी साहू, पं. आलोक शुक्ला, संजय माहू, हरीश अग्रवाल, राजेन्द्र अशवाल बब्लू, भूपेन्द्र विश्वकर्मा, मंजू ठाकुर, अनुषा शर्मा, निशा साहू, नटवर पटेल, मनोज सारंग एवं सभी सदस्यों ने नागरिकों से अनुरोध किया है वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्य कार्यक्रम को सफल बनायें।

पत्रकार वार्ता से पूर्व शहर की दो नवोदित गायिका सुश्री वंदना चौरे ने सत्यम शिवम सुंदरम तथा अग्रिमा राजपूत ने बड़ा नटखट है, कृष्ण कन्हैया की प्रस्तुति दी। संचालन भूपेन्द्र विश्वकर्मा ने तथा आभार प्रदर्शन सुश्री मंजू ठाकुर ने किया।

प्रमुख सम्मान और सम्मानित शिक्षकों की सूची

सरस्वती पुत्र सम्मान अनंत गंगोला, शिक्षाविद, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, अहमदाबाद, ज्ञानगंगा सम्मान डॉ. रामकुमार चैकसे, प्राचार्य एवं प्रोफेसर, पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, नर्मदापुरम, विवेक सागर सम्मान राजेंद्र सिंह राजपूत, आचार्य, सरस्वती उ.मा. विद्यालय, बंडा, जिला सागर, कर्मा रत्न सम्मान श्रीमती कृष्णा साहू, माध्यमिक शिक्षिका, शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय, चितौरा (सागर), अर्जुन सम्मान श्रीमती कमला जायसवाल, सहायक शिक्षिका, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 44, चितवाद, इंदौर, सांदीपनी सम्मान रमेश कुमार, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय, संगफटा, जिला हरदोई (उ.प्र.), विश्वामित्र सम्मान मनीषा टुटेजा, शिक्षिका, गुरुनानक पब्लिक हासे स्कूल, इटारसी (मप्र), अक्षर दूत सम्मान पंकज द्विवेदी, माध्यमिक शिक्षक, राजकीय बालिका उ.मा. विद्यालय, गढ़ी, बांसवाड़ा (राज.), मैथलीशरण गुप्त सम्मान उमा स्वामी, माध्य. शिक्षिका, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हा.से. स्कूल, इटारसी, विशेष सेवा सम्मान रुशाली राय, सहा. शिक्षिका, कुसुम मालपानी कन्या उच्च. माध्य. विद्यालय, इटारसी, कर्मवीर सम्मान डॉ. प्रतिभा जायसवाल, उच्च.माध्य. शिक्षिका, पीएमश्री शास. क.उ.मा. विद्यालय पचौर, राजगढ़, विवेकानंद सम्मान शिवकुमारी पटेल, शिक्षिका, सरस्वती शिशु मंदिर, आर्य नगर, इटारसी, विद्यारत्न सम्मान राजीव पटेल, क्रिएटिव एकेडमी, इटारसी, कर्मयोगी सम्मान तृप्ति चौबे, माध्य. शिक्षिका, शासकीय नवीन ओल्ड कैंपियन स्कूल, अरेरा कॉलोनी, भोपाल, ज्ञानपुंज सम्मान कविता दुबे, प्राथमिक शिक्षिका, एकीकृत शासकीय माध्य. शाला, नांदपुर, आमला, जि. बैतूल, मदर टेरेसा सम्मान सुनीला फ्रेंकलिन, सहायक शिक्षिका, शासकीय प्राथमिक शाला, कचना, जि. रायपुर (छग.), नागार्जुन सम्मान डॉ. नीरज विश्वकर्मा, सहा. प्राध्यापक, शास. कन्या महाविद्यालय, सिवनी मालवा, द्रोणाचार्य सम्मान रामगोपाल शर्मा, व्याख्याता, सरस्वती उ.मा. विद्यालय, इटारसी, चाणक्य सम्मान सुभाष चंदर, (पीजीटी) केंद्रीय विद्यालय क्र. 02, सीपीई, इटारसी, एकलव्य सम्मान अतुल महोबिया, कंप्यूटर ट्रेनर, जीवोदय संस्था, इटारसी, महावीर सम्मान सुरभि जैन, असिस्टेंट प्रोफेसर, सागर इनिट ऑफ रिसर्च टेक्नोलॉजी एंड साइंस फार्मेसी, भोपाल, बाबा साहेब अम्बेडकर सम्मान सारिका कटरे, वाइस प्रिंसिपल, आनंद पब्लिक स्कूल, इटारसी, शंकराचार्य सम्मान प्रिया देव, संगीत शिक्षिका, दिल्ली पब्लिक स्कूल, कोलार रोड, भोपाल, शिक्षा रत्न सम्मान भुवनेश्वर मरकाम, सहा. शिक्षक, शास. पूर्व माध्यमिक शाला, गम्हरी, जि. कोंडागांव (छग.), आचार्यश्री सम्मान विजय राजपाल, प्राचार्य, प्रज्ञान सीनियर सेकंडरी स्कूल, इटारसी, सेवा सम्मान मोना चटर्जी, प्राचार्या, स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नर्मदापुरम, जमदग्नि ऋषि सम्मान श्रीमती रेखा शर्मा, शिक्षिका, शासकीय प्राथमिक विद्यालय, कोसदाना, जि. धार, दधीची सम्मान सत्यनारायण उपाध्याय (दिव्यांग) माध्य. शिक्षक, शास. माध्य. विद्यालय, बरथुन (उज्जैन), रानी दुर्गावती सम्मान डॉ. इंदर कुमार सिंह, व्याख्याता, शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, खिरसाडोह (छिंदवाड़ा), सरदार वल्लभ भाई पटेल सम्मान हितेश कुमार चौधरी, माध्य. शिक्षक, एकीकृत शास. कन्या मा. शाला, सांगाखेड़ा कलॉ, नर्मदापुरम, शिक्षा शिरोमणि सम्मान दीपक सोनी, व्याख्याता, फ्रेंड्स हायर सेकंडरी स्कूल, इटारसी, आचार्य विद्यासागर सम्मान सुषमा परसाई, टीजीटी (हिंदी), वर्धमान पब्लिक स्कूल, इटारसी, नर्मदा अपना सम्मान श्वेता राजपूत चौबे, शिक्षिका, सत्यसाई सेवा संगठन एवं सदस्य बाल न्यायालय, नर्मदापुरम, परशुराम सम्मान नंदकिशोर गौतम, माध्य. शिक्षक, शास. माध्य. विद्यालय, बकोडी (सिवनी), शिक्षा भूषण सम्मान संजना बैस, एचओडी (हिंदी), एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल, इटारसी एवं अमिताभ बैस, प्राचार्य, आनंद पब्लिक स्कूल, इटारसी, तिलक सम्मान अंशु अस्थाना, माध्य. शिक्षिका, शास.उ.मा. विद्यालय, केसला, महर्षि गौतम सम्मान श्वेता वशिष्ठ, प्राचार्य, महर्षि वशिष्ठ स्कूल, मेहरागांव इटारसी, महाराणा प्रताप सम्मान सुषमा राजपूत, व्याख्याता, रेनबो पब्लिक स्कूल, हा.से. स्कूल, इटारसी, शिक्षा सेनानी सम्मान प्रेमलता उपाध्याय, माध्य. शिक्षिका, शास. केसोरम पांडे क.मा. विद्यालय, दमोह, भारतरत्न अम्बेडकर सम्मान कमल कुमार पवार, शिक्षक, शास. संदीपनी उच्च. माध्य. शाला, इटारसी को दिया जाएगा।

समिति के सचिव विनीत चौकसे ने बताया कि प्रमोद पगारे (पत्रकार) द्वारा 1985 में स्थापित सरस्वती सम्मान से शुरू हुआ यह आयोजन अब एक राष्ट्रीय मंच बन चुका है, जिसने देश भर के सैकड़ों शिक्षकों को सम्मानित किया है। उन्होंने यह भी बताया कि समारोह में सरस्वती वंदना, संगीत और स्वस्ति वाचन जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल होंगे। समिति के सभी सदस्यों ने इटारसी और आसपास के नागरिकों से इस समारोह में शामिल होकर शिक्षकों का हौसला बढ़ाने का अनुरोध किया है। समिति में सर्वश्री संतोश सरवरिया, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, शरद गुप्ता सुची केद्रप्रभा ठाकुर, सुधीर गोठी, मेपाराज राठी जैसे सीनियर सदस्यों का योगदान अब भी सतत रूप से प्राप्त होता है वहीं कोषाध्यक्ष नीलेश जैन, अशोक मालवीय, पूनम नामदेव, भूपेन्द्र विश्वकर्मा, मंजू ठाकुर, सुरभि नामदेव, अनुशा शर्मा, राजेन्द्र अग्रवाल बढ़ चढ़कर सहयोग प्रदान करते हैं।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.