इटारसी। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति इकाई द्वारा श्री स्वप्नेश्वर हनुमान धाम मंदिर में पारंपरिक श्रद्धा और भक्ति के साथ तुलसी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में नगर की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सामूहिक भजन-कीर्तन किया।
पूजन के उपरांत सभी बहनों ने तुलसी माता की आरती की और दीप प्रज्ज्वलित कर विश्व शांति की कामना की। कार्यक्रम में जिला संयोजिका तरुणा सोनी और नगर संयोजिका अनीता तिवारी ने तुलसी के धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। विहिप जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख अनुरुद्ध चंसौरिया ने बताया कि कार्यक्रम में अर्चना सातपुते, आशा गोस्वामी, ज्योति गोहिया और प्रमिला मालवीय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।









