इटारसी। तवा परियोजना मंडल के अधीक्षण यंत्री ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए बताया है कि कल, सोमवार 03 नवंबर 2025 को तवा बांध से बायीं तट मुख्य नहर में जल प्रवाह शुरू किया जाएगा। यह जल प्रवाह विशेष रूप से हरदा जिले की फसलों के लिए किया जा रहा है।
सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
जल प्रवाह को सुरक्षित और सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए, तवा परियोजना मंडल द्वारा संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। तवा परियोजना के सभी कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिये हैं कि वे अपने-अपने सेक्शन के अंतर्गत मुख्य नहर का गहन निरीक्षण करें और सुरक्षित जल प्रवाह सुनिश्चित करें।








