---Advertisement---

WCRMS क्रिकेट कप 2026: रोमांचक फाइनल में डीजल शेड को हराकर एसी शेड बना ‘चैंपियन’

By
On:
Follow Us

इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ द्वारा आयोजित ‘युवा जोड़ो अभियान’ के तहत अंतर्विभागीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। 12 बंगला रेलवे ग्राउंड पर खेले गए फाइनल मुकाबले में एसी शेड इटारसी की टीम ने डीजल शेड को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया और विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

अशोक शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ पुरस्कार वितरण

समापन समारोह के मुख्य अतिथि एनएफआईआर के संयुक्त महामंत्री एवं वेसेरेमस के महामंत्री अशोक शर्मा रहे। उनके साथ मंडल सचिव कमलेश परिहार, एसी शेड अधिकारी चेतन गुलवानी, खेल अधिकारी सचिन शर्मा, एसडीओपी वीरेंद्र मिश्र और जीआरपी टीआई संजय चौकसे विशेष रूप से उपस्थित थे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।

8 दिनों तक चला खेल का महाकुंभ

मंडल अध्यक्ष आर के शर्मा और सचिव कमलेश परिहार के निर्देशन में आयोजित इस टूर्नामेंट में रेलवे के विभिन्न विभागों की 20 टीमों ने हिस्सा लिया। 8 दिनों तक चले इस टूर्नामेंट को देखने के लिए देर रात तक सैकड़ों दर्शक मैदान पर मौजूद रहे। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन जैसे व्यक्तिगत पुरस्कार और नकद इनाम भी स्पॉन्सर्स द्वारा दिए गए।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में मंडल संगठक प्रीतम तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने विजेता-उपविजेता ट्रॉफी और भोजन व्यवस्था का दायित्व निभाया। कोर कमेटी में भागीरथ मीना, संतोष चतुर्वेदी, संजय केचे, आकाश यादव, और नितिन ओंकार।

मैनेजमेंट व अंपायर: सौरभ गुप्ता, देवेंद्र पटेल, वीरेंद्र बड़ोदिया, मनीष मेहरा और जितेंद्र केवट।

कमेंट्री: हेमंत शर्मा और राकेश पांडे ने अपनी आवाज से मैच का रोमांच बढ़ाया। कार्यक्रम में मुफीद खान, अतुल त्रिपाठी, संजय अलपुरिया, एसबीएफ मैनेजर सुजीत कुमार, सीबीआई मैनेजर राजाराम सहित रेलवे के अनेक अधिकारी, मजदूर संघ के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.