---Advertisement---

प्रकाश उत्सव पर निकले नगर कीर्तन का हुआ स्वागत

By
On:
Follow Us

इटारसी। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर सिख समाज ने आज नगर कीर्तन निकाला। नगर कीर्तन शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। नगर कीर्तन का स्वागत श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर समिति ने किया। जसपाल सिंघ भाटिया एवं जसवीर सिंघ छाबड़ा का शाल श्रीफल से स्वागत किया गया ।

सिख समाज के गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 552 वे प्रकाश उत्सव के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा इटारसी के द्वारा प्रातः 6:00 बजे से नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। ढोल नगाड़ों के साथ जबरदस्त आतिशबाजी एवं सैकड़ों सिख समाज के अनुयाई जिसमें महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे, युवा भी शामिल थे। श्री गुरु नानक देव जी की जीवन गाथा गाते हुए इटारसी की सड़कों से निकला।

IMG 20211117 WA0023शहर की परिक्रमा करते हुए नगर कीर्तन प्रातः 9:00 श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर के सामने से गुजरा। यहां पर मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद पगारे, सचिव जितेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक जैन ,सदस्य देवेंद्र पटेल, मांगीलाल पड़िहार, सुनील दुबे शिक्षक ,घनश्याम तिवारी ,बंशीधर शर्मा ,सुरेंद्र सैनी, महेंद्र पचौरी, विजय मालवीय, रोहित यादव, मयंक कलोसिया, सहित श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर के पुजारी पंडित सत्येंद्र पांडेय, पंडित पीयूष पांडेय, ने नगर कीर्तन पर पुष्प बरसाए । श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर के सामने की सड़क पर नगर कीर्तन आने के पहले पुष्प बिछाए गए। मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद पगारे ने गुरु ग्रंथ साहिब की पूजा की एवं सभी पंच प्यारों को पुष्प हार पहनाये।नगर कीर्तन के सभी श्रद्धालुओं को मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर सिख समाज के संरक्षक जसपाल सिंह भाटिया एवं गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा इटारसी के अध्यक्ष जसवीर सिंह छाबड़ा का मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद पगारे ने शाल श्रीफल एवं पुष्पहार से स्वागत किया। मंदिर समिति के द्वारा नगर कीर्तन के आने के समय जोरदार आतिशबाजी की गई। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर समिति प्रतिवर्ष सिख समाज के प्रत्येक नगर कीर्तन का सम्मान करती है। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा इटारसी के संरक्षक श्री जसपाल सिंह भाटिया ने कहा कि यह हमारा और श्री छाबड़ा का सम्मान नहीं है बल्कि पूरी सिख कौम का सम्मान है। मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद पगारे सभी धर्मों की शोभायात्रा नगर कीर्तन का स्वागत समारोह समय-समय पर करते हैं सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल प्रमोद पगारे इटारसी की धरोहर है। उन्होंने समाज के सम्मान के लिए मंदिर समिति का आभार व्यक्त किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.