---Advertisement---

महिला की दबंगई के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं, चक्का जाम के बाद प्रशासन ने ढहाया अतिक्रमण

By
On:
Follow Us

इटारसी। पुरानी इटारसी की वर्मा कॉलोनी वार्ड 2 में एक महिला की दादागिरी से परेशान मोहल्लेवासियों का सब्र जवाब दे गया। स्थानीय महिलाओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और जमानी मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

अवैध कब्जा और मवेशियों का जमावड़ा

कॉलोनी निवासियों का आरोप है कि उक्त महिला ने अपने घर के सामने सार्वजनिक जगह पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा था। वह वहां मवेशियों के लिए दाना-पानी रखती थी, जिसके कारण सड़क पर हर वक्त आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता था। इससे न केवल गंदगी फैल रही थी, बल्कि आए दिन हादसों का डर भी बना रहता था। मोहल्ले वालों का कहना है कि जब भी कोई उसे समझाने की कोशिश करता, तो वह अभद्रता और गाली-गलौज पर उतारू हो जाती थी।

प्रशासनिक कार्रवाई, मौके पर पहुंची जेसीबी

हंगामे और चक्का जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ। एसडीएम नीलेश शर्मा के निर्देश पर तहसीलदार सुनीता साहनी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने आक्रोशित महिलाओं को समझाकर शांत कराया और तत्काल कार्रवाई शुरू की। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से महिला द्वारा किए अवैध निर्माण और चटावे को जमींदोज कर दिया।

तहसीलदार ने आरोपी महिला को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि दोबारा सार्वजनिक मार्ग को बाधित किया या अतिक्रमण की कोशिश हुई, तो सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के बाद महिलाओं ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। वार्डवासियों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि लंबे समय से चल रही इस परेशानी का अंत आखिरकार एकता और प्रशासनिक सहयोग से हुआ।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.