इटारसी। 9 दिसंबर 2025 को शासकीय प्राथमिक शाला लक्ष्मी नारायण जोधराज स्कूल में मतदाता सूची को सही करने का खास काम हुआ। इसमें उन लोगों के नाम पढ़े गए जो गैरहाजिर , जगह बदल चुके, या जिनके नाम दो बार दर्ज हैं, जिसे ASDR लिस्ट कहते हैं। यह काम चुनाव आयोग के निर्देश पर हुआ ताकि लिस्ट में कोई गलती न रहे।
बीएलओ फरीदा खान, शांति बंजारा, रीता तिवारी, प्रदीप दुबे, रवि सिंह) ने भाग संख्या 193 से 198 तक की लिस्ट पढ़कर सुनाई। इस दौरान सुपरवाइजर महेश कुमार रैकवार, परियोजना अधिकारी दीप्ति शुक्ला, दीपक अठौत्रा, गौरव बड़कुर, हिंमाशु देवहरे, देवेन्द्र पटैल आदि और कांग्रेस से अनिल रैकवार, अनिल बस्तरबार, ललित पटैल, दिनेश बतोसिया आदि प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने मिलकर इस जरूरी काम में सहयोग किया।









