इटारसी। विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इटारसी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कल शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 को पीपल मोहल्ला उपकेंद्र से संचालित 11 केवी न्यास फीडर की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। इस दौरान मुस्कान संस्था के पास न्यू डीटीआर 100 केवीए का जंपर कार्य किया जाएगा।
बिजली विभाग के अनुसार काम के समय सुबह 11:30 बजे से 01:00 बजे तक, अनेक क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। विभाग के अनुसार कार्य के दौरान समय को घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
ये रहेंगे प्रभावित क्षेत्र
विष्णु नगर, कावेरी स्टेट, वीआईपी कॉलोनी, न्यास कॉलोनी, झुग्गी झोपड़ी, बंगाली कॉलोनी, पत्रकार कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, साईं की बगिया वाला क्षेत्र और नई गरीबी लाइन प्रभावित क्षेत्र रहेंगे।








