इटारसी। शहर के वे श्रमिक जो मध्यप्रदेश के बाहर कार्य कर रहे थे और 10 मार्च 2021 को लॉकडाउन (Lockdown) लगने के बाद इटारसी वापस आये हैं, उन्हें नगर पालिका में जाकर पंजीयन कराना है। नगर पालिका में श्रमिक पंजीयन के लिए ऐसे श्रमिकों को समग्र आईडी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, दो फोटो और मप्र से बाहर से लौटने का प्रमाण पत्र लेकर जाना होगा। नगर पालिका (Nagarpalika) में श्रमिक का पंजीयन होने से उनको भविष्य में इस वर्ग के लिए लागू होने वाली शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकता है। ये श्रमिक उपरोक्त दस्तावेज के साथ नगर पालिका में सतीश मिश्रा से संपर्क कर सकते हैं।









