इटारसी। केंद्रीय प्रूफ संस्थान इटारसी में वर्ष 2025-27 के लिए कार्यसमिति चुनाव में कामगार यूनियन सीपीई इटारसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक सीटों पर जीत हासिल की है। एआईडीईएफ ने जीती 3 सीटें, संस्थान की 7 सीटों पर हुए इस चुनाव में कुल 16 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा भरा था। सभी संगठनों के उम्मीदवारों ने अथक प्रयास और कड़ी मेहनत की, लेकिन कर्मचारियों ने एक बार फिर ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉईज फेडरेशन पर अपना भरोसा जताया।
कामगार यूनियन ने 3, बीपीएमएस ने 2 अन्य ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम बेहद रोमांचक रहा, जिसमें ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉईज फेडरेशन के उम्मीदवार ने सर्वाधिक वोट लेकर पहली पोजीशन हासिल की।
किसे कितने वोट मिले
सुभाष राजपूत 63 सर्वाधिक वोट, अतुल श्रीवास 50 दूसरे, निखिल सिंह तोमर 49, तीसरे, देवेंद्र सेन अन्य 48 चौथा, सुरेंद्र मेहरा अन्य 7 47 पांचवां, राकेश चौरे ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉईज फेडरेशन 46 छठवां टाई, पराग दीक्षित 46 सातवां (टाई)रहा। सुभाष राजपूत ने 63 वोट प्राप्त कर चुनाव में पहली पोजीशन हासिल की। सातवीं सीट पर राकेश चौरे और पराग दीक्षित को बराबर (46-46) वोट मिले, जिससे मुकाबला बेहद कड़ा रहा। दोनों उम्मीदवारों को 7 वीं सीट के विजेताओं में गिना गया है।








