---Advertisement---

वर्किंग कमेटी ने संगठन से निकाले शर्मा गुट के पदाधिकारी

By
On:
Follow Us

इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (West Central Railway Mazdoor Sangh) के अध्यक्ष आरपी भटनागर के नेतृत्व में जबलपुर जोन की इमर्जेंट सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमेटी (Emergent Central Executive Committee) की बैठक 12 बंगला रेलवे इंस्टीट्यूट इटारसी में की गई। वर्किंग कमेटी की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, एवं जेडआरयूसीसी के सदस्य राजा तिवारी उपस्थित हुए।
जबलपुर जोन के तीनों मंडल के संघ सदस्य, कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बाहर से आये सदस्यों का स्वागत मंडल सचिव आर के यादव एवं मंडल कोषाध्यक्ष भूमेश माथुर के नेतृत्व में किया और नगर आगमन पर आभार व्यक्त किया। इसी कड़ी में अंशु भटनागर ने संघ विरोधी गतिविधियों वाली सोच विचार धाराओं के प्रति आक्रोशित शब्दों में अपने विचार प्रकट किए।

IMG 20211017 WA0007
पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अमित भटनागर (Former working president Amit Bhatnagar) ने उन पर लगाए जा रहे आरोपों को गलत ठहराते हुए अपने सभी संघ पदों को छोड़ डॉ आरपी भटनागर को 3 पन्नों का इस्तीफा सौंपा। आरपी भटनागर ने इस्तीफा स्वीकार करने के उपरांत सीईसी की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए प्रस्ताव पढ़े। मुख्य प्रस्ताव के अनुसार भ्रष्टाचार एवं व्यभिचार जैसे गंभीर आरोपों के सीएम उपाध्याय पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, अशोक शर्मा पूर्व महामंत्री, डीपी यादव पूर्व मंडल सचिव जबलपुर, एसएन शुक्ला मंडल अध्यक्ष जबलपुर, राजेश पांडेय मंडल अध्यक्ष भोपाल, अब्दुल खालिकमंडल सचिव कोटा एवं कुछ अन्य पदाधिकारियों को सर्वसम्मति एवं उद्घोष के साथ संघ की जिम्मेदारियों से मुक्त करते हुए निष्कासित किया गया।
बैठक में विशेष तौर पर सीआरएमएस के महामंत्री प्रवीण बाजपेयी, संघ के पूर्व सिपहसालार साहनी, बीडी मिश्रा, एमएस पुरी, जीपी यादव, एमके यादव, एसके सिन्हा, डीपी यादव, अशोक शुक्ला, सविता त्रिपाठी, अनिल महेंद्रू सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.