---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

नमो एप्प के इंस्टॉलेशन व पंजीयन हेतु कार्यशाला हुई

By
On:
Follow Us

होशंगाबाद। भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल (BJP District President Madhavdas Agrawal) के मार्गदर्शन में आज भाजपा जिला आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग द्वारा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नमो एप्प के इंस्टालेशन व पंजीयन हेतु कार्यशाला का आयोजन किया।
आईटी विभाग के जिला प्रभारी अभिषेक तिवारी (District in-charge Abhishek Tiwari) एवं सह प्रभारी स्मारिका सिम्मी पटेल ने बताया कि नमो एप्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुडऩे का सीधा माध्यम है। यह प्रधानमंत्री का आधिकारिक एप्प है जिसके द्वारा मोदी से संबंधित समस्त जानकारी, कार्यक्रम, ऐतिहासिक भाषण, उनकी किताबें, योजनायें, मन की बात सहित विभिन्न सामाजिक सरोकार के अभियान आदि संबंधित सूचना सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध है। नमो एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति प्रधानमंत्री को सीधे सुझाव भेज सकता है। कार्यशाला में इंस्टालेशन व पंजीयन की प्रक्रिया सहित एप्प संबधित जानकारी के साथ होशंगाबाद व नर्मदापुर मंडल में नमो एप्प अभियान की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। भाजपा आईटी विभाग द्वारा अधिक से अधिक लोगों से नमो एप डाउनलोड करने का आग्रह किया है।
बता दें कि सेवा और समर्पण अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता नमो एप डाउनलोड कराने को लेकर पूरे प्रदेश में अभियान चला रहे हैं। 17 सितंबर से शुरू यह अभियान सात अक्टूबर तक चलेगा। इस कार्यशाला में होशंगाबाद मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, महामंत्री पूनम मेषकर, नर्मदापुर मण्डल महामंत्री प्रशांत पालीवाल, उपाध्यक्ष रोहित गौर, होशंगाबाद नगर मंत्री राहुल पटवा, आईटी प्रभारी तरुण पालीवाल, नर्मदापुर आईटी प्रभारी कमल चव्हाण सहित अन्य पदाधिकारी सहभागी बने।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.