इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के केसला मंडल में ‘विकसित भारत: जी राम जी’ विषय पर एक विशेष कार्यशाला संपन्न हुई। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष पारीक रहे।
125 दिन के रोजगार की गारंटी
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता संतोष पारीक ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति द्वारा ‘विकसित भारत : रोजग़ार एवं आजीविका हेतु VB–G RAM G विधेयक-2025 को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस नए कानून के लागू होने से अब ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों को वर्ष में 125 दिन के सुनिश्चित रोजगार की वैधानिक गारंटी प्राप्त होगी। यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा।
श्रमिकों का होगा कल्याण
केसला जनपद अध्यक्ष गंगाराम कलमें ने इस विधेयक की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण विकास के लिए एक सशक्त आधार बताया। वहीं, मंडल अध्यक्ष सुशील बरकड़े ने कहा कि यह नया अधिनियम वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के अनुरूप है, जिससे श्रमिक वर्ग के हितों की पूरी सुरक्षा होगी। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री जगदीश बावरिया ने, आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री अजय साहू ने किया।









