यादव समाज ने गोवर्धन पूजा कर मनाया अन्नकूट उत्सव

यादव समाज ने गोवर्धन पूजा कर मनाया अन्नकूट उत्सव

इटारसी। सोमवार को श्री यादव भवन (Shri Yadav Bhawan), गोपाल नगर (Gopal Nagar), सूरजगंज (Surajganj) में समस्त यदुजनों ने भगवान गोवर्धन (Lord Govardhan) की पूजन-अर्चन कर भक्ति भाव और धूमधाम से श्री गोवर्धन पूजन अन्नकूट उत्सव मनाया गया। वसुदेव कुटुम्बकम की भावना से प्रेरित श्रीकृष्ण यादव समाज कल्याण समिति (Shri Krishna Yadav Social Welfare Committee) सदस्यों द्वारा यादव भवन परिसर में गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन की प्रतिमा बनाई। इसके पश्चात मंत्रोच्चारण, भजन संकीर्तन के साथ पूजा पाठ किया।

इस दौरान भगवान गोवर्धन को यदुजनों ने अपने-अपने घर से बनाकर लाए पकवान का छप्पन भोग लगाया। श्री गोवर्धन पूजा अन्नकूट उत्सव के पावन पर्व पर श्रीकृष्ण यादव समाज कल्याण समिति ने सर्व यादव समाज के माध्यम से श्री यादव भवन सूरजगंज में महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक आयोजनों में सुबह दस बजे से रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों एवं महिलाओं ने अनेक आकर्षक रंगोली बनाई। वहीं बच्चों द्वारा भगवान गोवर्धन पर आधारित नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। दोपहर लगभग 1 बजे से श्रीगोवर्धन पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें गौवंश की पूजा की गई। इस दौरान गौवंश का यदुजनों ने विशेष श्रृंगार किया। गौ माता के सींग पर मोरपंख बांधा गया। वहीं विभिन्न रंगों से गौवंश को सजाया।

इस दौरान श्रेष्ठ प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आरके यादव, अशोक यादव, डॉ. मनोज यादव, डॉ. व्हीके सीरिया, राजेंद्र यादव, किशोर सीरिया, विमल सीरिया, विमल यादव, रामौतार यादव, राजकुमार यादव, संतोष यादव सहित महिला मंडल से शोभा यादव, उमा यादव, धर्मिशा यादव, सरिता पाल, बीना सीरिया, वर्षा सीरिया एवं बड़ी सं या में यदुजन उपस्थित रहे।

श्री कृष्ण यादव समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष आरके यादव (RK Yadav) ने बताया कि श्री गोवर्धन पूजा अन्नकूट उत्सव वर्ष 2007 से निरंतर प्रतिवर्ष आयोजित किया जा रहा है। इस बार 17वें वर्ष में गोवर्धन पूजन और अन्नकूट उत्सव मनाया गया। जिसमें यादव समाज के बच्चों द्वारा गोवर्धन की नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कार स्वरूप ट्राफी प्रदान की गई।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!