नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी के टीम घोषित कर दी है जिसमें नर्मदापुरम के सलामी बल्लेबाज यश दुबे को चयनित किया है, महिला सीनियर वर्ग में नर्मदापुरम की अनन्या दुबे और कल्याणी जाधव को शामिल किया है जो 8 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा नागपुर में आयोजित टी-20 टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।
नर्मदापुरम क्रिकेट एसोसिएशन के अनुराग मिश्रा ने बताया कि यश दुबे अनन्या दुबे, कल्याणी जाधव, अखिल यादव और विधान दुबे नर्मदापुरम संभाग की ओर से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अखिल निगोटे यादव अंडर 23 बीसीसीआई की सीके नायडू ट्रॉफी और विधान दुबे का चयन अंडर 19 टीम में वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए हुआ है, जो पांडिचेरी में आयोजित है।
खिलाडिय़ों के चयन से नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के संभाग के अध्यक्ष कपिल फौजदार, चेयरमैन रोहित फौजदार, राकेश फौजदार, राजेश चौरे अध्यक्ष, नर्मदापुरम जिला क्रिकेट संघ, विवेक अग्रवाल अध्यक्ष हरदा जिला क्रिकेट संघ, जगेंद्र सिंह अध्यक्ष बैतूल जिला क्रिकेट संघ, संभाग उपाध्यक्ष योगेश परसाई, प्रदीप सिंह तोमर, कुलभूषण मिश्रा, राजेश तिवारी, मनोहर बिलथरिया, अनंत तिवारी, संजय नाफड़े, अनिल दीक्षित, हेमंत गोस्वामी, दिलीप नामदेव, माधव हरने, संजय यदुवंशी, सुनील कलोसिया, सुनील शर्मा, अतुल प्रताप सिंह, नीतेश राजपूत, निर्वेश फौजदार, चेतन राजपूत, सफीक खान, सुमित परदेशी, संजीव कैथवास, मोइज मंसूरी, विशाल शर्मा, नीरज गौर, रामकृष्ण चौरे, अंपायर विष्णु बौरासी, इमरान खान, फैजल खान, हरीश हनोतिया, ब्रजेश यादव, अनिकेत सिंह परमार सहित प्रदेश के सभी खिलाडिय़ों ने बधाई दी है।









