केसला। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक शाला केसला (Kesla)में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, आदिम जाति विकास विभाग, शिक्षा विभाग होशंगाबाद(Hoshangabad), एनएसएस (Nss)व नेहरु युवा केंद्र (Nehru Youth Center)होशंगाबाद के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया कैंपेन (Fit india campaign) के अंतर्गत योग(yoga) प्राणायाम (Pranayama)सिखाया एवं फिटनेस (Fitness) के लिए शारीरिक व्यायाम का महत्व बताते हुए लोगों को जागरूक किया।
हम फिट तो इंडिया फिट, पहला सुख निरोगी काया न्यू इंडिया फिट इंडिया का नारा देते हुए व्यायाम करने लिए लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर खेल युवा कल्याण विभाग की आरती शर्मा (Aarti Sharma)ने बताया कि रोज 30 मिनट व्यायाम करने से ब्लड सरकुलेशन (Blood circulation) बेहतर होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, इसीलिए डॉक्टर्स (Doctors)भी डायबिटीज (Diabetes), हार्ट पेशेंट (Heart patient) को निरंतर व्यायाम की सलाह देते हैं। प्राचार्य सुनील सक्सेना (Sunil Saxena) ने छात्र-छात्राओं, स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे रोज 30 मिनट स्वयं के शरीर को दें, फिटनेस गतिविधियों को अपने जीवन में लाने का प्रण लें। इसे फिटनेस चैलेंज के रूप में लें और अपनी गतिविधि खेलकूद व्यायाम रेसिंग आदि की फोटो सोशल मीडिया तथा व्हाट्सएप फेसबुक पर डाल कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित करें। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाएं, एनएसएस अधिकारी संतोष भारद्वाज (Santosh Bhardwaj), नेहरु युवा केंद्र से राजेश मालवीय (Rajesh Malaviya) व अन्य ने भाग लिया।
फिट इंडिया न्यू इंडिया (Fit india new india)अभियान के तहत योग आसान व प्राणायाम


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








