बनखेड़ी। इंडिया संस्था द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पर्यावरण क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक डॉ. विजय डी बजाज एवं डॉण् ज्योति बजाज ने बताया कि इंडिया संस्था द्वारा देश के अलग.अलग फील्ड में अपना विशेष योगदान देने वाले सैकड़ो प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। जिसमे सालीचौका में पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही पर्यावरणीय संस्था वृक्षमित्र के शिक्षक योगेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अभिनेता राजीव वर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन इंटरनेशनल मंच संचालक मोहित शेवानी द्वारा किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद, मानवसंसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार डॉ. भरत पाठक, नंदिता पाठक, स्थानीय हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, लन्दन की इंटरनेशनल समाजसेविका परीन सोमानी, कुनाल सिंह राजपूत, सूरज खरे, राहुल चेलानी शामिल हुए।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
एनवायरनमेंट हीरो सम्मान से सम्मानित हुए योगेन्द्र सिंह

For Feedback - info[@]narmadanchal.com