---Advertisement---

आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और छोटे ट्रैवल प्लान बन सकते हैं, जो उत्साहवर्धक होगा

By
On:
Follow Us

आज शुक्रवार, 5 दिसंबर, 2025 का विस्तृत राशिफल, नाम के प्रथम अक्षरों और शुभ अंकों के साथ नीचे दिया गया है। अपनी राशि के अनुसार जानकारी देखें।

मेष, (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ): शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नई नौकरी के ऑफर मिलने की संभावना है। आपको अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा और इच्छा-शक्ति की कमी को दूर करना होगा। किसी रुका हुआ काम में तेजी आ सकती है।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : लाल

वृष, (इ, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिसमें उन्हें जीत मिलेगी। बाहर के खाने-पीने से परहेज करें।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : सफेद

मिथुन, (का, की, कु, घ, ड़, छ, के, को, हा): रुके हुए काम पूरे होंगे। मित्रों से किसी विषय पर चर्चा होगी। आप बहुमुखी और जिज्ञासु होते हैं, अपनी अनुकूलन क्षमता और बुद्धि के लिए जाने जाते हैं।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : हरा

कर्क, (ही, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो): आपका ज्ञान और बढ़ेगा। कुछ नया करने की योजना बनेगी। रिश्तेदारों से संबंध और मजबूत होंगे। लोन लेकर कोई काम करने की योजना न बनाएं और लंबी दूरी की यात्रा से बचें।

  • शुभ अंक : 4
  • शुभ रंग : दूधिया सफेद

सिंह, (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी छोटा ट्रैवल प्लान बन सकता है। आप साहसी और दृढ़ संकल्प वाले होते हैं।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : सुनहरा

कन्या, (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज आप अपने काम में चमकेंगे। किसी पुरानी समस्या का हल मिलेगा। मेहनत का पूरा फल मिलने वाला दिन है।

  • शुभ अंक : 9
  • शुभ रंग : गहरा हरा

तुला, (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज आत्मविश्वास ज्यादा रहेगा। रुके हुए पैसे मिलने के योग हैं। आप कूटनीतिक और सामंजस्यपूर्ण रिश्ता निभाने वाले होते हैं।

  • शुभ अंक : 3
  • शुभ रंग : गुलाबी

वृश्चिक, (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की प्लानिंग करेंगे।

  • शुभ अंक : 5
  • शुभ रंग : मैरून

धनु, (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): किसी बात को लेकर मन में चिंता रहेगी। कोई भी काम करने में जल्दबाजी न दिखाएं। आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : पीला

मकर, (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) : करियर कारोबार में धैर्य से परिणाम संवारेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पेशेवर फोकस बढ़ाएंगे। जिम्मेदारों से सामंजस्य बढ़ाएंगे।

  • शुभ अंक : 2
  • शुभ रंग : काला

कुम्भ, (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज के दिन अवसरों की बरसात होगी। स्टूडेंट्स के लिए समय शुभ है। प्रतिभा और प्रदर्शन से उच्च स्थान पाएंगे।

  • शुभ अंक : 8
  • शुभ रंग : नीला

मीन, (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज लक्ष्य स्पष्ट होंगे। काम में तेजी आएगी। जीवनसाथी के खराब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है।

  • शुभ अंक : 6
  • शुभ रंग : हल्का पीला

यह सामान्य राशिफल है। व्यक्तिगत और अधिक सटीक जानकारी के लिए आप अपनी जन्मतिथि के अनुसार मूलांक का विवरण भी जान सकते हैं।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.