इटारसी। कावेरी एस्टेट में नन्हे-मुन्हे भक्तों ने महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली। रथयात्रा में शामिल महिला मंडल की सदस्य शामिल हुईं और बाल भक्तों को पुरस्कृत किया गया। कावेरी स्टेट निवासी कक्षा चार के छात्र विवान जायसवाल ने यूट्यूब पर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा देखकर रथयात्रा निकालने की योजना बनाई और अपने गुल्लक के पैसे निकाल कर भगवान जगन्नाथ की सुंदर झांकी सजा दी।
माता पिता ने सभी पड़ोसियों को आमंत्रित कर पहले भगवान जगन्नाथ की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर चावल, मालपुये, हलवा भजिये, मिष्ठान, फल, आम जामुन केला, तीन तरह के पेय आदि से भोग लगाया। कावेरी मेन गेट से मंदिर तक महिला मंडल के सहयोग से ढोलक मंजीरों पर भजन गाते हुए रथ यात्रा निकाली। मंदिर पहुंच कर यात्रा का विश्राम हुआ। आरती पश्चात् प्रसादी वितरण किया। विवान और उसके दोस्त रुद्रांश शर्मा, वेदांश शर्मा, श्रीनित्या अग्रवाल, कीवी अग्रवाल, वेद शर्मा की भक्ति देखकर कावेरी महिला मंडल ने सुंदर झांकी निर्माण पर पुरस्कार भी दिया।









