युवक कांग्रेस नर्मदापुरम के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हर्ष कटकवार का सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। यह स्वागत विधानसभा उपाध्यक्ष अक्षय गौर के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवों में आयोजित किया गया।
विभिन्न स्थानों पर हुआ अभिनंदन
नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष कटकवार का स्वागत सिवनी मालवा विधानसभा के कई प्रमुख स्थानों पर हुआ, जिनमें साँवलखेडा, कांदरखेड़ी, आमुपुरा, डोलरिया, बघबाड़ा, और भीलट देव गाँव शामिल थे। सिवनी मालवा नगर में भी दो पीपल बाबा और गांधी चौक पर उनका स्वागत किया गया, जहाँ उन्होंने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
सिवनी मालवा में, कांग्रेस नेता अजय सिंह पटेल के निवास पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डन पांडेय और युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्ष कटकवार का फूल मालाओं के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से स्वागत किया।
जीत के लिए जताया आभार
युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष अक्षय गौर ने इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि पूरे मध्य प्रदेश में सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले प्रत्याशियों में हर्ष कटकवार दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने नर्मदापुरम जिले के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मुकेश पटेल, अजय रघुवंशी, रत्नेश रघुवंशी, आनंद गौर, रोहित रघुवंशी, अंकित रघुवंशी, प्रांजल रघुवंशी, गौरव यादव, मयंक दुबे, आशीष राजपूत, अखिलेश पांडे, शिवम् रघुवंशी, गौरव गौर सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








