इटारसी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस (Madhya Pradesh Youth Congress) द्वारा चलाये जा रहे एक बूथ पांच यूथ अभियान को लेकर बैठक का आयोजन युवा कांग्रेस कार्यालय पहली लाइन इटारसी में किया।बैठक में प्रमुख रूप से नर्मदापुरम प्रभारी प्रदेश सचिव वीरेंद्र मिश्रा (Virendra Mishra), प्रदेश सचिव मयूर जायसवाल (Mayur Jaiswal), जिला अध्यक्ष हुजेफा बोहरा (Huzefa Bohra), विधानसभा अध्यक्ष शशांक बैस (Shashank Bais) विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में यह निर्णय लिया कि 25 फरवरी तक एक बूथ पांच यूथ कमेटी बना कर संगठन के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष को सौंपेंगे एवं नये कार्यकर्ताओं को संगठन से जोडऩे का कार्य करेंगे। बैठक में सौम्य दुबे (Soumya Dubey) को एक बूथ पांच यूथ अभियान का नर्मदापुरम (Narmadapuram) विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया जो पूरे अभियान के दौरान नगर अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से समन्वय सथापित करने का कार्य करेंगे।
एक बूथ पांच बूथ अभियान को लेकर युवा कांग्रेस की बैठक


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







