होशंगाबाद। शासकीय नर्मदा महाविद्यालय (Government Narmada College) होशंगाबाद में गुरुवार को युवा संवाद में 74 प्रतिभागी शामिल हुये।
उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ. जितेन्द्र कुल्हारे, अतिरिक्त उपसंचालक डॉ. संजय अग्रवाल, सिविल सर्जन डॉ संजय सिघई एवं विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र शर्मा द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश अभियान में पशुपालन विभाग की गतिविधियों एवं उनका महत्व समझाते हुये बताया कि देश के युवा पशुपालन विभाग की गतिविधियों में सहभागिता कर अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकते है। साथ ही देश प्रदेश की अर्थव्यवस्था में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। डॉ ओएन चौबे प्राचार्य शासकीय नर्मदा महाविद्यालय होशंगाबाद द्वारा भी युवाओं को संबोधित कर पशुपालन के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
नर्मदा महाविद्यालय में आयोजित हुआ युवा संवाद

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








