इटारसी। यात्रियों की सुविधाओं और स्टेशन क्षेत्र की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य राजा तिवारी ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नए टिकट घर (विंडो) और निर्माणाधीन ऑटो स्टैंड का जायजा लिया।
टिकट घर में मिलीं खामियां, दिए सुधार के निर्देश
नवनिर्मित पैदल पुल के समीप स्थित नए टिकट घर के निरीक्षण के दौरान यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं में भारी कमी पाई गई। राजा तिवारी ने देखा कि यहाँ यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियों, बेंच की व्यवस्था नहीं है। साथ ही, भीषण गर्मी और भीड़ के बावजूद पीने के पानी और शौचालय की सुविधा का अभाव मिला। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को हो रही परेशानी पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। मौके पर ही उन्होंने मंडल वाणिज्य निरीक्षक उत्कर्ष अग्रवाल को बुलाकर कमियों से अवगत कराया और शीघ्र अति शीघ्र इन सुविधाओं को बहाल करने के निर्देश दिए।
ऑटो स्टैंड से मिलेगी ट्रैफिक जाम से मुक्ति
राजा तिवारी ने स्टेशन क्षेत्र में बन रहे नए ऑटो स्टैंड के कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में व्यवस्थित स्टैंड न होने के कारण स्टेशन के बाहर अक्सर यातायात बाधित रहता है और जाम की स्थिति बनी रहती है।









