इटारसी। शुक्रवार को सुबह सुखतवा रेंज के ग्राम चाटुआ में एक आदिवासी महिला पर जंगली सुअर ने हमला कर घायल कर दिया। महिला का उपचार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय चिकित्सालय इटारसी में किया जा रहा है। वन विभाग की ओर से महिला को विभागीय तौर पर दी जाने वाली मदद मुहैया करायी जा रही है।
केसला ब्लाक के घने जंगलों में बसे ग्राम चाटुआ में खूंखार जंगली सुअर ने लकड़ी बीनने गयी एक आदिवासी महिला राखिया बाई पति सुमेर सिंह पर हमला कर नीचे गिरा दिया और दांतों तथा पंजों से उसे घायल किया। अचानक हुए हमले से न घबराते हुए महिला ने जंगली जानवर का डटकर मुकाबला किया और उसे भगा दिया। किसी तरह से भागकर महिला ने करीब एक किलोमीटर तक भागकर अपनी जान बचायी। ग्रामीणों ने तत्काल उसे इटारसी के सरकारी अस्पताल लाकर भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जांबाज महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि उसने संघर्ष करके अपने आपको बचाया है। रेंजर श्रीमती अंशु सोनी के अनुसार उनको स्टाफ ने जानकारी दी है। महिला का उपचार इटारसी के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। विभागीय तौर पर जो मदद उसे मिलनी चाहिए, वह मुहैया करायी जाएगी। विभाग महिला का उपचार करा रहा है। नियमानुसार जो भी मुआवजा होगा, वह महिला को दिलाया जाएगा।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
आदिवासी महिला पर जंगली सुअर का हमला
For Feedback - info[@]narmadanchal.com