इटारसी। विद्युत वितरण कंपनी शनिवार को कोर्ट फीडर से जुड़ी 11 केवी लाइन पर मेंटेनेंस का कार्य करेगी। इस के कारण सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक इससे जुड़े क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा।
कंपनी के शहर प्रबंधक डेलन पटेल ने बताया कि ट्रैक्टर स्कीम से जुड़े 11 केवी लाइन कोर्ट फीडर पर मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस दौरान इस फीडर से जुड़े क्षेत्र सतपुड़ा कालोनी, तवा कालोनी, वर्मा कालोनी, वृंदावन कालोनी, शिवाजी नगर, कैलाश बिहार, कृष्णा बिहार, दीवान कालोनी, प्यासा नगर, चयन कालोनी, ग्रीन वैली, व्यंकटेश कालोनी, नरेंद्र नगर, शिवराज पूरी आदि एरिये की घरेलू बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
शनिवार को कोर्ट फीडर का मेंटेनेंस


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








